Ludhiana Accident: सड़क हादसे में पंजाब पुलिस के ASP और गनमैन की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ludhiana Accident News: लुधियाना से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है. इस हादसे में लुधियाना ईस्‍ट के एएसपी और गनमैन की मौत हो गई. इस घटना की जानकारी समराला पुलिस स्‍टेशन के एसएचओ ने दी. उन्‍होंने कहा कि कल रात करीब साढ़े 12 बजे एएसपी संदीप सिंह अपने गनमैन और ड्राइवर के साथ लुधियाना जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसे हुआ.

टक्कर के बाद वाहनों में लगी आग
उन्होंने बताया कि लुधियाना से आ रही एक कार ने एएसपी की कार को सामने से टक्कर मार दी. दो कारों में जोरदार टक्‍कर होने के बाद वाहनों में भीषण आग लग गई, जिसमें पंजाब पुलिस के एएसपी और गनमैन की दर्दनाक मौत हो गई.

समराला पुलिस स्‍टेशन के एसएचओ ने बताया कि हादसे में दोनों वाहनों में भीषण आग भी लग गई. हादसा इतना भीषण था कि एएसपी और गनमैन को बचाया नहीं जा सका. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

CSK को लगा तगड़ा झटका, MS Dhoni नहीं खेलेंगे IPL 2026 के शुरुआती मुकाबले

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है, लेकिन इससे पहले चेन्नई...

More Articles Like This