Mahakumbh Fire: महाकुंभ में लगी आग, कई पंडाल जले, कोई हताहत नहीं

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mahakumbh Fire: महाकुंभ से बड़ी खबर सामने आई है. बृहस्पतिवार को महाकुंभ के सेक्टर 22 छतनाग झूंसी में बने टेंट सिटी में आग लग गई. हालांकि, फायरकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

फायरकर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर पाया काबू
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाकुंभ के सेक्टर 22 छतनाग झूंसी में बने टेंट सिटी आग लग गई. जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग की लपटे उठने लगी. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया.

इस घटना में टेंट सिटी के दर्जन भर से अधिक टेंट जलकर राख हो गए. राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

Latest News

LPG Price Today 27 June 2026: घरेलू गैस सिलेंडर और CNG के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर का नया भाव

LPG Price Today 27 June 2026: आज घरेलू LPG और CNG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अगर आप गैस सिलेंडर बुक कराने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें.

More Articles Like This

Exit mobile version