Maharashtra: विस्तारा के विमान में बम की धमकी, एयरपोर्ट पर इमरजेंसी का ऐलान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra: विस्तारा विमान को लेकर बड़ी खबर आ रही है. फ्रांस की राजधानी पेरिस से 306 लोगों को लेकर मुंबई जा रहे विस्तारा के विमान में बम होने की धमकी मिली. इस धमकी के तत्काल बाद विमान के पहुंचने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर आपातकाल की घोषणा कर दी गई. रविवार को 10:19 बजे विमान मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुई.

इस संबंध में विस्तारा ने रविवार को बताया कि पेरिस के चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट से मुंबई जा रही फ्लाइट यूके 024 को एयर सिकनेस बैग पर एक नोट मिला, जिसमें बम होने की धमकी दी गई थी. धमकी मिलने के बाद 10:08 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी का ऐलान किया गया. सूत्र ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि फ्लाइट सुबह 10:19 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुई.

सूत्र का कहना है कि पेरिस-मुंबई उड़ान में 294 यात्रियों के साथ चालक दल के 12 सदस्य मौजूद थे. विस्तारा ने कहा, 2 जून 2024 को पेरिस से मुंबई के लिए संचालित होने वाली एयरलाइन की उड़ान यूके 024 में यात्रा करते समय हमारे कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा चिंता का उल्लेख किया गया है. प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, एयरलाइन ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया.

Latest News

ममता बनर्जी को फिर झटका: चार दिन में 4 इस्तीफे, कोयल मल्लिक भी दीदी से हुई अलग

Mamata Banerjee: बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में सियासी हलचल मची हुई है. पार्टी...

More Articles Like This

Exit mobile version