Maharashtra: महाराष्ट्र में तूफान ने डूबाई कश्ती, 6 लापता, तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra News: महाराष्ट्र से बड़े हादसे की खबर आ रही है. यहां इंदापुर तालुक में अचानक आए तूफान के दौरान यात्रियों से भरी एक नाव भीमा नदी में डूब गई. एक व्यक्ति तैरकर पानी से बाहर आ गया, लेकिन 6 लोग लापता हो गए. उनकी तलाश जारी है.

एक व्यक्ति तैरकर निकला पानी से बाहर
बताया गया है कि यह हादसा मंगलवार की देर शाम हुआ. एक नाव यात्रियों को करमाला तालुका के कुगांव से इंदापुर तालुका के कलशी तक ले जा रही थी. इसी दौरान अचानक आए तूफान और मूसलाधार बारिश से उठी तेज लहरों के कारण नाव पलट गई. एक व्यक्ति तो तैरकर किनारे पर आ गया, लेकिन 6 लोग लापता हो गए.

NDRF की टीम ने शुरु किया सर्च ऑपरेशन
घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. सर्च ऑपरेशन में रुकावट आने की वजह से रात करीब 9 बजे सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया था. अब बुधवार की सुबह 7 बजे से सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू हुआ. NDRF की टीम भी कलाशी गांव की भीमा नदी तलहटी में पहुंची और उसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया. मौके से सर्च ऑपरेशन का एक वीडियो भी सामने आया है.

पुणे ग्रामीण पुलिस ने कहा
घटना के संबंध में पुणे ग्रामीण पुलिस ने कहा, “एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और पुलिस को खोज और बचाव कार्यों के लिए तैनात किया गया है.” दुर्घटना के समय नाव में चार पुरुष, दो महिलाएं और दो छोटी लड़कियों सहित कुल 8 यात्री सवार थे. उनमें से सहायक पुलिस निरीक्षक राहुल डोंगरे पानी में कूद गए और तैरकर सुरक्षित बाहर आ गए. अधिकारियों ने बुधवार (22 मई) को बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को शहर भर में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने के दौरान हुई. सर्च ऑपरेशन जारी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version