Mahasamund: पांच तस्कर फंदे में, 4 करोड़ से ज्यादा रुपये का सोना बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mahasamund: महासमुंद पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से पुलिस ने सात किलो से अधिक सोना बरामद किया है. बरामद सोने की कीमत चार करोड़ 76 लाख 86 हजार 400 रुपये बताई जा रही है. आरोपियों के पास से दो लग्जरी कार और पांच मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है.

खड़कपुर से सोना लेकर तस्कर जा रहे थे महाराष्ट्र
पुलिस के अनुसार, एनएच-53 में रेहटीखोल चेकपोस्ट के पास तस्कर पकड़े गए. ये तस्कर सोना लेकर खड़कपुर से महाराष्ट्र जा रहे थे, तभी इन्हें गिरफ्तार किया गया. पांचों तस्कर के खिलाफ धारा 102 के तहत कार्रवाई की गई है. साइबर सेल और सिंघोडा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है. भारत सरकार की जांच एजेंसी डीआरआई को आगे की कार्रवाई के लिए मामला सौंपा जाएगा.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version