Mainpuri: रास्ते के विवाद में चली गोली, महिला सहित पिता-पुत्र की मौत, ट्रिपल मर्डर से गांव में तनाव

Must Read

मैनपुरीः यूपी के मैनपुरी से वारदात की एक बड़ी खबर आ रही है. करहल के गांव नगला अतिराम में रास्ते के विवाद को लेकर सोमवार को एक महिला सहित पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद गांव में तनाव का व्याप्त हो गया. एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के अनुसार, गांव नगला अतिराम निवासी कायम सिंह और सोबरन सिंह एक ही परिवार के हैं. दोनों के घर आसपास हैं. दोनों के बीच घर से निकलने के रास्ते को लेकर पहले से विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर सोमवार को सोबरन ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. इसमें कायम सिंह (50) उनके पिता रामेश्वर सिंह (75) और ममता पत्नी वीकेश (27) की मौके पर ही मौत हो गई.

एक अन्य महिला गोली से घायल
गोली लगने से परिवार की एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया है. इस वारदात से गांव में तनाव हो गया। हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

Latest News

8th Pay Commission: 50 हजार की बेसिक सैलरी पर कितना मिलेगा एरियर? 2.57 और 2.86 फिटमेंट फैक्टर से समझें पूरा हिसाब

8th Pay Commission Arrears: केंद्रीय कर्मचारियों की नजर 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुई है. सबसे बड़ा सवाल यह...

More Articles Like This