इंडोनेशिया में बड़ा हादसा: आग का गोला बनी यात्रियों से भरी नाव, पांच की मौत, 41 लापता, तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indonesia boat accident: इंडोनेशिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां मदुरा द्वीप के पास रविवार को बड़ा नाव हादसा हो गया. एक यात्री फेरी (नौका) में भीषण आग लग गई. इंडोनेशिया की राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक कम से कम पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 41 लोग अभी भी लापता हैं. राहत और बचाव दल युद्धस्तर पर तलाश अभियान चला रहे हैं.

कितने लोग सवार थे नौका में?

खोज एवं बचाव एजेंसी के अनुसार, फेरी में कुल 271 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. इनमें से 225 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि लापता लोगों की तलाश के लिए लगातार अभियान जारी है. यह फेरी पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया शहर से दक्षिण सुलावेसी के मकासर शहर के लिए रवाना हुई थी. हादसा यात्रा के दौरान मदुरा द्वीप के निकट समुद्री क्षेत्र में हुआ.

कैसे लगी आग?

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की घटना रविवार सुबह हुई, लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फेरी में किस वजह से आग लगी. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

बचाव अभियान जारी

राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी ने बताया कि समुद्र में लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. बचाव दल समुद्री क्षेत्र में व्यापक स्तर पर अभियान चला रहे हैं, ताकि सभी लापता लोगों का पता लगाया जा सके.

More Articles Like This

Exit mobile version