रूस पर यूक्रेन का बड़ा हमला: मॉस्को को ड्रोन से दहलाने की कोशिश, गोदामों में लगी आग, 6 की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-Ukraine War: रूस पर यूक्रेन ने अब तक का सबसे बड़ा और घातक हवाई हमला किया है. शनिवार की रात हुए इस हमले से पूरा रूस दहल गया. यूक्रेनी ड्रोन ने रूसी राजधानी मॉस्को से लेकर रोस्तोव तक भारी तबाही मचाई है. रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उसने रातभर में यूक्रेन के 822 ड्रोनों को मार गिराया. इस भीषण हमले में रूस के अंदर कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई.

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि करीब 600 ड्रोन सीधे राजधानी मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे. इनमें से एक-तिहाई ड्रोनों को मॉस्को क्षेत्र के ऊपर ही हवा में नष्ट कर दिया गया. मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव के मुताबिक, एक ड्रोन सीधे एक रिहायशी मकान से टकरा गया. इस हादसे में 83 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई. हमले की वजह से पोडोल्स्क शहर में ई-कॉमर्स कंपनी वाइल्डबेरीज के बड़े-बड़े गोदामों में भीषण आग लग गई और आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया.

दूसरी तरफ रोस्तोव क्षेत्र भी दहल उठा. गवर्नर यूरी स्ल्यूसर ने बताया कि रोस्तोव के तीन शहरों पर 150 से ज्यादा ड्रोनों ने हमला बोला. यहां हमले में पांच लोगों की जान चली गई. कई रिहायशी मकान, एक रेलवे स्टेशन और आसपास के जंगल आग की लपटों में घिर गए.

क्या रूस ने यूक्रेन पर किया पलटवार?

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने भी मिसाइलों और ड्रोनों से हमला किया. क्रिवी रिह शहर में रूसी मिसाइल गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए. सूमी शहर में एक व्यक्ति की जान चली गई. राजधानी कीव में कई जगह आग लग गई, जिसमें छह लोग झुलस गए. जेलेंस्की ने कहा कि रूस बैलिस्टिक मिसाइलों से नागरिक ठिकानों को जानबूझकर निशाना बना रहा है.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version