मालदीव: इटली के पांच गोताखोरों की मौत, गहरी गुफा से एक शव बरामद, बचाव अभियान जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Five Italian Divers Die In Maldives: मालदीव में एक गुफा के अंदर स्कूबा डाइविंग के दौरान इटली के पांच गोताखोरों की मौत के शनिवार को भी खोज अभियान जारी रहा. इस अभियान में इटली के एक विशेषज्ञ भी पुलिस गोताखोरों और बचाव नौकाओं के समूह में शामिल हुआ.

गुफा से निकाला गया एक शव
मालदीव के अधिकारियों ने गुरुवार को घटना के बाद एक बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया था. इसमें नावें, विमान और गोताखोर दल शामिल थे. मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के मुताबिक, एक गोताखोर का शव गहरे पानी के नीचे की गुफा में मिला था, जिसे लगभग 60 मीटर (200 फीट) की गहराई से निकाला गया.

शेष चार गोताखोरों के उसी गुफा में फंसे होने की आशंका है. अधिकारियों ने इसे एक खतरनाक और उच्च जोखिम वाला अभियान बताते हुए अतिरिक्त टीमों और विशेष उपकरणों को भेजा है. हालांकि, खराब मौसम की स्थिति की वजह से शवों को निकालने के प्रयासों में देरी हो सकती है.

इटली का विदेश मंत्रालय शवों की बरामदगी के बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सका है. मंत्रालय ने बताया कि इटली के एक विशेषज्ञ शुक्रवार को तटरक्षक बल और मालदीव के जहाजों की सहायता कर रहे थे. अधिकारियों ने वावु एटोल में पानी के नीचे की गुफा तक पहुंचने के लिए गोता लगाने की योजना बनाई थी.

इटली के कोलंबो में राजदूत, जो मालदीव के साथ संबंधों की देख-रेख करते हैं, राजधानी माले में तटरक्षक अधिकारियों से मिलने के लिए पहुंचे हैं. इतालवी दूतावास पीड़ितों के परिवारों के संपर्क में है और उन्हें सहायता प्रदान कर रहा है.

कैसे हुआ था हादसा?

शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, इटली के गोताखोरों का यह समूह गुरुवार की सुबह अलीमथा के पास गोताखोरी कर रहा था. दोपहर तक सतह पर वापस न आने पर उन्हें लापता घोषित कर दिया गया था. उस समय मौसम की स्थिति को प्रतिकूल बताया गया था और मौसम के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया था. खोज अभियान जारी है.

Latest News

Bengal By Election: वोटिंग से पहले बंगाल में बड़ा ट्विस्ट, TMC प्रत्याशी जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

फलता विधानसभा सीट पर मतदान से ठीक पहले टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है. उनके इस फैसले के बाद बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

More Articles Like This

Exit mobile version