Mandi: अचानक बे पहिया हो गई चलती एचआरटीसी की बस, फिर…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mandi: हिमाचल प्रदेश से हैरान करने वाली खबर आ रही है. यहां गुरुवार को जिला मंडी में एचआरटीसी की सेमी डिलक्स बस में सवार लोग उस वक्त सन्न हो गए, जब अचानक बस का पहिया निकल गया और बस जमीन से टकरा गई. संयोग अच्छा रहा कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई.

यात्रियों को लेकर अमृतसर जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक, एचआरटीसी की बस आज सुबह जोगिंद्रनगर से यात्रियों को लेकर अमृतसर जा रही थी. इसी दौरान नेरी के पास जैसे ही बस पहुंची, अचानक बस के पिछे का चारों टायरों का पूरा हिस्सा ही बस से अलग हो गया. इससे यात्री सन्न हो गई और उनमें हड़कंप मच गया. संयोग अच्छा था कि हादसे के बाद बस नियंत्रित हो गई और बड़ा हादसा होने से बच गया.

एचआरटीसी मंडी के डीएम ने बताया
एचआरटीसी मंडी के डीएम विनोद ठाकुर घटना की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि बस का जो हिस्सा खुला है, उसे डिफरेंशियल टयूब कहा जाता है. अमूमन यह खुलती नहीं है, लेकिन यह किन कारणों से हुआ, इसकी जांच की जा रही है. टेक्निकल टीम को मौके पर भेज दिया गया है. सभी सवारियों को निगम की दूसरी बस में भेज दिया गया है.

Latest News

ईशा देओल ‘प्रताप’ के साथ बड़े पर्दे पर करेंगी वापसी, पूनम के किरदार में नजर आएंगी अभिनेत्री

Mumbai: ईशा देओल फिल्म ‘प्रताप’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. प्रदीप रंगवानी और...

More Articles Like This

Exit mobile version