मंदसौर: CM मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में आग लगी, बड़ा हादसा होते-होते बचा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP News: मध्यप्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है. यहां मंदसौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की हॉट एयर बैलून की सवारी के दौरान बड़ा हादसा होते-होते बच गया. गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में शनिवार सुबह तेज हवा के कारण बैलून उड़ान नहीं भर सका और इस दौरान उसके निचले हिस्से में आग लग गई. इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने तत्काल हालात काबू में किए. सीएम यादव पूरी तरह सुरक्षित हैं.

मौजूद स्टाफ ने आग बुझाई, ट्रॉली को संभाला

दरअसल, हिंगलाज रिसोर्ट में नाइट स्टे के बाद सीएम डॉ. यादव सुबह बैलून राइड के लिए पहुंचे थे. हवा की रफ्तार करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे होने से बैलून उड़ नहीं सका और उसके निचले हिस्से में आग लग गई. मौके पर मौजूद स्टाफ ने तत्काल आग बुझाई और जिस ट्रॉली में सीएम सवार थे उसे संभाला.

मालूम हो कि सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार शाम गांधीसागर फेस्टिवल के चौथे संस्करण की शुरुआत की थी. रात में उन्होंने रिसोर्ट में रुककर क्रूज से चंबल डैम के बैकवॉटर का आनंद लिया और सुबह सीएम ने बोटिंग भी की.

 

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version