Manipur: खेत तड़तड़ाई गोलियां, किसान की मौत, पत्नी के सामने पति की हत्या

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Manipur Shooting Incident: एक बार फिर मणिपुर से हिंसा और हत्या की दर्दनाक खबर सामने आई है. राज्य के कांगपोकपी जिले में बीती देर शाम खेत में काम कर रहे एक 53 वर्षीय किसान की हथियारबंद हमलावरों ने गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरी वारदात मृतक की पत्नी के सामने हुई, जो उस वक्त अपने पति के साथ ही काम कर रही थी. इस वारदात से इलाके में तनाव का माहौल है.

एक अधिकारी ने बताया कि कुकी बहुल जिले के गोवाजांग गांव निवासी हाओलाल सिंगसिट अपनी पत्नी नेमनेइकिम सिंगसिट के साथ धान के खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान हथियारबंद लोगों ने उन पर गोलीबारी कर दी. इस घटना में हाओलाल सिंगसिट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी को कोई चोट नहीं आई.

वहीं, अधिकारियों ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि लगभग 20 गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

US Open में बेन शेल्टन ने टियाफो को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला

New York: अमेरिकी बेन शेल्टन ने हमवतन फ्रांसिस टियाफो को एक रोमांचक सेमीफाइनल में हराकर यूएस ओपन 2026 के...

More Articles Like This

Exit mobile version