Manipur: सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों के तीन बंकर किए तबाह, रॉकेट हमले के बाद एक्शन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Manipur: उग्रवादियों द्वारा मणिपुर में रॉकेट और ड्रोन्स से हमले के बाद पुलिस और सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर हैं. पुलिस ने बताया है कि सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर जिले में उग्रवादियों के तीन बंकर्स को नष्ट कर दिया है और तलाशी अभियान जारी है. सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब शुक्रवार को उग्रवादियों ने बिष्णुपुर जिले सटे इलाकों में रॉकेट हमला किया था. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि 6 लोग घायल हो गए थे.

उग्रवादियों ने दो स्थानों पर दागे थे रॉकेट
चुराचांदपुर जिले के मुआलसांग गांव में सुरक्षाबलों ने दो बंकर और चुराचांदपुर के लाइका मुआलसौ गांव में एक बंकर को नष्ट किया है. मालूम हो कि उग्रवादियों ने बिष्णुपुर जिले के दो स्थानों पर नागरिक आबादी में रॉकेट दागे थे, जिनमें से एक वरिष्ठ नागरिक की मौत हो गई थी और 6 अन्य नागरिक घायल हो गए थे. इसके बाद पुलिस टीमों और अतिरिक्त सुरक्षा बलों ने आसपास की पहाड़ियों में तलाशी अभियान शुरु किया. पुलिस ने कहा है कि हवाई गश्त के लिए एक सैन्य हेलीकॉप्टर भी तैनात किया गया है. कानून और व्यवस्था की जानकारी लेने के लिए उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठकें की गई हैं.

हालात पर नजर रख रहे हैं अधिकारी
हालात पर अधिकारी नजर रख रहे हैं और पुलिस किसी भी आकस्मिक स्थिति का जवाब देने के लिए तैयार है. पिछले कुछ दिनों में हुए हमलों के बाद इंफाल घाटी में तनाव पैदा हो गया है. इस हफ्ते की शुरुआत में इंफाल पश्चिम जिले में दो स्थानों पर ड्रोन्स से बम गिराए गए और रॉकेट हमले किए गए. इससे पहले मणिपुर में रॉकेट और ड्रोन्स हमले नहीं हुए थे.

आपको बता दें कि मणिपुर में पिछले वर्ष मई से जारी हिंसा में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हुए हैं. बीते शुक्रवार की रात बिष्णुपुर और इंफाल पूर्वी जिलों में रात के समय ड्रोन्स देखे जाने के बाद लोग दहशत में आ गए. भयभीत लोगों ने अपने-अपने घरों की लाइटें बंद कर दीं. पुलिस ने बताया कि बिष्णुपुर जिले के नारायणसेना, नाम्बोल कामोंग और इंफाल पूर्व के पुखाओ, दोलाईथाबी, शांतिपुर इलाकों में ड्रोन्स उड़ते देखे गए.

Latest News

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पूरी तरह अपनी शर्तों पर रोका, लंबे समय तक संघर्ष को जारी रखने के लिए हम पूरी तरह तैयार-राजनाथ सिंह

New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमने ऑपरेशन सिंदूर इसलिए नहीं रोका, क्योंकि हमारी क्षमताएं...

More Articles Like This

Exit mobile version