Mathura: मथुरा में हादसा, कार ने बाइक में मारी टक्कर, गर्भवती सहित तीन की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mathura Accident: मथुरा सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. बुधवार की सुबह तेज रफ्तार एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार गर्भवती पत्नी, पति और देवर की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

गर्भवती पत्नी को डाक्टर को दिखाने ले जा रहा था पति पंकज
जानकारी के अनुसार, मांट थानाक्षेत्र के चांदपुर की रहने वाली राधिका करीब 4 माह से गर्भवती थी. बुधवार सुबह पति पंकज उसको डक्टर को दिखाने के लिए बाइक से सीएचसी मांट लेकर जा रहे थे.

बाइक पर पंकज का छोटा भाई आकाश भी बैठा था. सुबह करीब 10:30 बजे पानीगांव स्थित डाडौली गांव पहुंचते थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि राधिका और आकाश उछल कर दूर जा गिरे. इस दुर्घटना में पंकज और राधिका की मौके पर ही मौत हो गई.

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से घर में मचा कोहरा
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने आकाश को भी मृत घोषित कर दिया. मृतकों के पास से मिले आधारकार्ड से पुलिस ने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुट गई. एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से घर में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि पंकज की दो वर्ष पूर्व राधिका से शादी हुई थी.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: योगिनी एकादशी पर ग्रहों का अद्भुत संयोग, इन 5 राशियों को होगा बड़ा लाभ, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 10 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version