Mathura Accident: अज्ञात वाहन से टकराई सफारी, दो की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मथुरा: मथुरा में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. इस दुर्घटना में सफारी सवार जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल है. यह दुर्घटना यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन 98 के समीप हुई. नोएडा से आगरा मार्ग पर तेज रफ्तार कार अज्ञात वाहन में टकरा गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. घटना की जांच में जुटी हैं.

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना

जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार रात करीब दो बजे नोएडा से आगरा की तरफ जा रही सफारी कार थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 98 पर गांव जाबरा के समीप आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई. इस दुर्घटना में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए.

मांट थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया

इस संबंध में मांट थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि कार में सवार प्रेम सिंह व उनके बेटे सूर्य सिंह निवासी गौर सिटी सी 1505 नोएडा और रोशन निवासी 6/18 ए/5डी रविदास गली विश्वास नगर नई दिल्ली पूर्वी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इनको लक्ष्मी नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, हादसे में प्रेम सिंह की पत्नी पूजा और बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले सुमित की मौत हो गई.

अज्ञात वाहन की जानकारी जुटा रही पुलिस

थाना प्रभारी ने बताया घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फूटेज देखा जा रहा है. तीनों गंभीर घायलों के होश में आने के बाद घटनाक्रम की पूरी जानकारी मिल सकेगी. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version