मथुराः शाही ईदगाह को बम से उड़ाने की दी धमकी, खुद पर डाला पेट्रोल, जवानों ने दबोचा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के मथुरा से हैरान करने वाली खबर आ रही है. यहां शाही ईदगाह मस्जिद पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के होश उड़े समय उड़ गए, जब एक युवक ने मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी दी. इसके बाद भागकर कार में बैठ गया और युवक अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया. सुरक्षाकर्मियों ने युवक को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि यह घटना करीब एक बजे हुई.

भागकर कार में बैठ गया युवक, दरवाजा किया बंद
मिली जानकारी के अनुसार, शाही ईदगाह के गेट पर सुरक्षा जवान मुस्तैदी के साथ खड़े थे. इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा. उसने शादी ईदगाह को बम से उड़ाने की धमकी दी. इसके बाद वो तेजी से भागकर कार में बैठ गया और दरवाजे अंदर से बंद कर लिया. इसके बाद उसने खुद पर पेट्रोल डाल लिया. ये देख सुरक्षाकर्मी के होश उड़ गए.

कार का शीशा तोड़कर सुरक्षाकर्मियों ने युवक को निकाला
सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह से कार के शीशे तोड़कर युवक को बाहर निकाला और थाने लाई. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पुष्पेन्द्र बताया. वह थाना जमुनापार क्षेत्र की मीरा विहार कॉलोनी का रहने वाले है. सूचना पर उसके परिवार के लोग भी थाने पहुंच गए.

उन लोगों ने बताया कि पुष्पेन्द्र के बच्चों की मौत हो चुकी है, तभी से उसकी मानसिक स्थिति खराब है. पुलिस के सामने बैठे पुष्पेन्द्र ये कहता रहा कि वो मस्जिद तोड़ने के लिए आया है. आज नहीं तो कल मस्जिद को तोड़ ही देगा. इस घटना की लोगों में चर्चा हो रही है.

Latest News

Shardiya Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This

Exit mobile version