Middle East War: ईरान ने कुवैत व बहरीन पर दागे मिसाइल और ड्रोन, अमेरिका को दी धमकी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran US Conflict Middle East War: होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर नियंत्रण को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. पश्चिम एशिया में हालात बेहद विस्फोटक हो गए हैं. ईरान के अर्द्धसैनिक बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ ने आज अमेरिका को खुली धमकी दी है कि अगर उनके खिलाफ नौसैनिक नाकेबंदी की गई तो वे पूरे पश्चिम एशिया से होने वाला वैश्विक ऊर्जा (तेल और गैस) निर्यात पूरी तरह रोक देंगे.

इस बीच ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों वाले देशों बहरीन और कुवैत पर भीषण मिसाइल और ड्रोन अटैक किए हैं.

बहरीन में मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाला सायरन बजा और कुवैत की सेना ने कहा कि उसकी हवाई रक्षा प्रणालियां मिसाइलों और ड्रोन को उनके लक्ष्य पर पहुंचने से पहले ही मार गिराने के लिए कार्रवाई कर रही हैं.

बहरीन और कुवैत दोनों में अमेरिकी सैन्य बल तैनात हैं. होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव बढ़ने के बीच ईरान ने दोनों देशों को कई बार निशाना बनाया है. होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण को लेकर अमेरिका कई दिनों से ईरान को निशाना बनाकर हवाई हमले कर रहा है और ईरान भी जवाबी हमले कर रहा है.

युद्ध शुरू होने से पहले दुनिया में तेल और प्राकृतिक गैस का जो कुल कारोबार होता था, उसका पांचवां हिस्सा इस जलडमरूमध्य से होकर गुजरता था. ईरान के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक बयान में रिवोल्यूशनरी गार्ड ने क्षेत्र से तेल और गैस का निर्यात रोकने की धमकी दी. उसने कहा, ”क्षेत्र से तेल और गैस का निर्यात या तो सभी के लिए होगा या किसी के लिए नहीं.”

Latest News

सुपरस्टार महेश बाबू के भतीजे सिद्धार्थ ने कोरियन गर्लफ्रेंड से की सगाई, भारतीय लुक में खूबसूरत दिखीं ह्येन किम

Mumbai: टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू के भतीजे सिद्धार्थ घट्टामनेनी ने अपनी साउथ कोरियन गर्लफ्रेंड ह्येन किम के साथ सगाई...

More Articles Like This

Exit mobile version