नाबालिग लड़के की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
लखीमपुर खीरी में एक नाबालिग घरेलू सहायक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक दीपक सदर कोतवाली क्षेत्र की पंजाबी कॉलोनी में सुरेंद्र तोलानी के घर में काम करता था, उसकी सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दीपक के माता-पिता हरिद्वार में नौकरी करते हैं।उसकी मां रामा देवी प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे के लिए घर आई हुई थी। पिता विजयपाल को मौत की सूचना मिलते ही वे हरिद्वार से लखीमपुर खीरी पहुंचे।
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा शुरू किया। वे डीप फ्रीजर से शव निकाल कर डीसी रोड स्थित महिला थाने के पास सड़क पर ले गए। पुलिस हल्का बल का प्रयोग कर शव को पोस्टमार्टम के लिए वापस ले गई। सदर कोतवाल अंबर सिंह के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं। हालांकि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
फ़िर भी इस मामले को लेकर सुरेन्द्र तोलानी का कहना हैं कि मृतक उनके यहाँ कार्यरत सेवादार का भाई था। जो कि अपनी माँ के कहने पर पढ़ाई हेतु उनके घर अपने भाई के साथ आया हुआ था। उनका साफ तौर से कहना है उन पर लगाए गए आरोप पूर्णतया निराधार हैं।
–रिपोर्टर हर्ष गुप्ता
Latest News

Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगा धन लाभ और कौन रहे सावधान, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: आज बुधवार, 8 जुलाई 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग...

More Articles Like This

Exit mobile version