मुरैनाः गोली मारकर पांच वर्षीय बच्चे की हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मध्य प्रदेशः मध्य प्रदेश से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां मुरैना में एक पांच वर्षीय बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

अपनी मौसी की शादी में गया था बच्चा
बताया गया है कि बच्चे को विवाह स्थल के बाहर गोली मारी गई. पुलिस ने बुधवार को घटना की जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की रात गप्पू शाक्य अपने परिवार के साथ जौरा कस्बे में अपनी मौसी की शादी में शामिल होने गया था, जब यह घटना हुई.

बाइक सवार ने विवाह स्थल के बाहर बच्चे को मारी गोली
पुलिस उपनिरीक्षक उदयभान यादव ने बताया कि जब बच्चा विवाह स्थल शिवहरे धर्मशाला के बाहर खेल रहा था, उसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति ने उसे गोली मार दी और फरार हो गया.

अस्पताल ले जाते समय बच्चे ने तोड़ा दम
उन्होंने बताया कि बच्चे की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई. यादव ने बिना नाम लिए कहा कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए तलाश जारी है. उन्होंने आरोपी का नाम नहीं बताया. उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. जांच-पड़ताल की जा रही है.

Latest News

BLA ने पाकिस्तानी आर्मी को बनाया निशाना, दो अलग-अलग हमले में 25 जवानों की मौत

BLA attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में सक्रिय अलगाववादी सशस्त्र गुट बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक बार फिर पाकिस्तानी...

More Articles Like This

Exit mobile version