मुरैना: बेकाबू ट्रक ने तीन महिलाओं को रौंदा, हुई मौत, लौट रही थीं कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम से

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Morena Accident: मध्य प्रदेश से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. शुक्रवार की देर रात मुरैना जिले में कृष्ण जन्मोत्सव झांसी की दर्शन कर लौट रही तीन महिलाओँ ने बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया. इस दुर्घटना में तीनों की मौत हो गई. श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां मातम में बदल गई.

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-44 पर हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-44 पर स्थित घिरोना हनुमान मंदिर के पास देर रात हुआ. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हरफूल के पुरा गांव की रहने वाली तीन महिलाएं कृष्ण जन्मोत्सव देखने और पूजा-अर्चना करने के बाद अपने घर लौट रही थीं.

इसी दौरान दिल्ली की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया. गंभीर रूप से घायल होने से तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के ट्रक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे स्थित कुछ दुकानों से टकरा गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के बाद मृतक महिलाओं के परिवारों में कोहराम मच गया.

ट्रक चालक पुलिस की हिरासत में 

सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने बताया कि मृतक तीनों महिलाएं हरफूल के पुरा गांव की निवासी थीं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version