MP Accident: रीवा में भीषण हादसा, ऑटो पर पलटा ट्रक, सात की दर्दनाक मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP Road Accident: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे हुआ है. इस हादसे में जहां सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

गुजर रहा ट्रक ऑटो पर पलटा

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा गुरुवार की दोपहर रीवा के सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत NH 30 पर हुआ. बताया गया कि एक ट्रक NH 30 से होकर गुजर रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो के ऊपर पलट गया.

ऑटो में सवार थे आठ लोग, सात की मौत

ऑटो कुल आठ लोग सवार थे. हादसे के बाद ऑटो में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में ऑटो में सवार सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. ट्रक में सवार लोग भी घायल बताए जा रहे हैं. बताया गया है कि ऑटो सवार सभी लोग प्रयागराज से गंगा स्नान कर मऊगंज जिले के नईगढ़ी जा रहे थे.

एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया

ऑटो सवार सभी लोग मऊगंज के नईगढ़ी के रहने वाले थे, जबकि ट्रक प्रयागराज से होकर रीवा की ओर आ रहा था. एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि अभी सात लोगों की मौत की सूचना है, घायलों और मृतकों की पहचान की जा रही है. सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता है, हादसा किसकी लापरवाही से हुआ और हादसे की असल वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

NIA कोर्ट का बड़ा फैसला: ISIS साजिश में दोषी सैयद फासिउर को सात साल की कैद, हजारों का जुर्माना

Bengaluru Isis Conspiracy Case: एनआईए की विशेष अदालत ने आईएसआईएस से जुड़ी आतंकी साजिश के मामले में सैयद फासिउर...

More Articles Like This

Exit mobile version