MP में भीषण सड़क हादसाः ट्राले और कार की भिड़ंत, 9 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

झाबुआः मध्य प्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. बचाव कार्य शुरु करते हुए घायलों को अस्पताल भेजवाया. बताया जा रहा है कि मृतकों में 2 पुरुष, 3 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं. सभी एक ही परिवार के सदस्य थे.

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला-मेघनगर के बीच संजेली रेलवे फाटक के पास मंगलवार की देर रात लगभग दो बजे भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. बताया गया है कि निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास मोड़ पर ट्राले ईको कार की टक्कर हो गई.

इस हादसे में कार सवार नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा. जांच के बाद डॉक्टरों ने नौ लोगों के मौत की पुष्टि की, जबकि दो घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है.

हादसे में नौ मृतकों में आठ लोग थांदला के समीप शिवगढ़ महुदा के निवासी बताए जा रहे हैं, वहीं एक अन्य मृतक शिवगढ़ के पास के गांव का बताया जा रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेजवाया. बताया जा रहा है कि ईको कार में सवार सभी लोग एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान मेघनगर इलाके में यह हादसा हो गया. फिलहांल, पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर, जानें रिप्लेसमेंट में किस खतरनाक ऑलराउंडर को मिल सकती है जगह?

New Delhi: इंग्‍लैंड दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के स्‍टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण वनडे सीरीज...

More Articles Like This

Exit mobile version