MP News: कूनो नेशनल पार्क में मिला चीता सूरज का शव

MP News: शुक्रवार को चीता प्रोजेक्ट को बड़ा झटका लगा है. कूनो नेशनल पार्क में चीतों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्क में एक और चीता मृत पाया गया है.

मालूम हो कि सूरज नाम के नर चीते का पार्क में शव मिला है. उसे दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था. गश्ती दल को सुबह में शव मिला, इसके बाद परियोजना में शामिल अधिकारी चिंतित आ गए हैं.

मालूम हो कि, तीन दिन पहले ही रहस्यमयी तरीके से तेजस नामक के चीते की मौत हो गई थी। अभी तेजस की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने नहीं आई है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा. तेजस भी दक्षिण अफ्रीका से ही आया था. पांच साल की उम्र में वह दर्दनाक सदमे का शिकार हो गया. उसका वजन केवल 43 किलो था. सामान्य तौर पर चीतों का वजह 50-60 किलो होता है. तेजस का आंतरिक अंग गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त था.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2022 को कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आए आठ चीतों को जंगल में छोड़ा था. आठ नामीबिया और 12 चीता दक्षिण अफ्रीका से लाए गए थे. इसके साथ ही मादा चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया था. इनमें सभी शावकों की मौत हो गई है. इसके साथ ही पांच बड़े चीतों की मौत हो गई है. कूनो नेशनल पार्क में अभी 15 चीते बचे हैं. ऐसे में चीता प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है. सूरज के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा कि उसकी मौत किन वजहों से हुई है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version