MP News: फंदे से लटकता मिला पिता और दो बच्चों का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP News: मध्य प्रदेश से सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के चंदावासा चौकी अंतर्गत ग्राम रूण्डी में प्रकाश बंजारा नामक युवक और उसके दो बच्चों का शव पेड़ पर फंदा के सहारे लटका मिला है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
आशंका जताई जा रही है कि प्रकाश बंजारा ने पहले अपने दो बच्चों सुमन और विशाल को पेड़ पर फंदे पर लटकाया होगा और इसके बाद खुद भी फंदे फांसी लगा ली होगी. घटना की सूचना मिलने पर गरोठ एडिशनल एसपी, सीतामऊ एसडीओपी, शामगढ़ थाना टीआई सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मौका मुआयना कर तीनों के शव को नीचे उतारा.

सुसाइड नोट लगाया ये आरोप
घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है. जिसमें गांव के ही राजू बंजारा, कालू बंजारा और गीता बाई सहित उनके परिवार पर आरोप लगाया है. जिसमें बताया कि तीन माह पूर्व इन लोगों ने मेरी पत्नी नेनी के साथ अमानवीय तरीके से मारपीट की थी और उसके कपड़े भी फाड़ दिए थे, जिसकी शिकायत पुलिस को की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. घटना के बाद से राजू बंजारा मुझे बार-बार धमकी देकर कहता था कि मेरे पास पैसे है, मैं पुलिस को खरीद सकता हूं.

ग्रामीणों ने किया विरोध
प्रकाश व उसके बच्चों की आत्महत्या की सूचना मिलते ही मौके पर प्रकाश के परिवार के लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और विरोध शुरू कर दिया. ग्रामीण पुलिस को तीनों मृतकों के शव नहीं ले जाने दे रहे है. ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और दोषी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जाए. फिलहाल, पुलिस लोगों को समझाने में जुटी है.

Latest News

ईरानः प्रदर्शन के दौरान जलती दुकान की कर रही थी रिकॉर्डिंग, कोर्ट ने महिला को सुनाई मौत की सजा

Death sentence for Laila Abolhasani: इस्लामिक अदालत ने ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान एक सुपरमार्केट में लगी आग...

More Articles Like This

Exit mobile version