Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार के गुर्गे पर फिर कसा शिकंजा, पेट्रोल पंप कुर्क

UP News: आईएस-191 गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी के गुर्गों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. आएदिन प्रशासन इन पर कार्रवाई का डंडा चला रहा है. इसी कड़ी में यूपी के गाजीपुर जिले में शुक्रवार की सुबह प्रशासन ने गैंग के सहयोगी सदर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद मोहल्ला निवासी जाकिर हुसैन उर्फ विक्की की एक करोड़ रुपये की पेट्रोल पंप (भूमि व भवन) को मुनादी के बीच कुर्क करने की कार्रवाई की.

जेल में बंद है विक्की
सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक को अपनी जांच आख्या सौंपी थी. रिपोर्ट के अनुसार मुस्तफाबाद मोहल्ला निवासी जाकिर हुसैन उर्फ विक्की ने गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप लिप्त था, जिसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. वह इस समय जेल में बंद है.

गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त जाकिर हुसैन उर्फ विक्की द्वारा अपने नाम से मौजा चकफरीद परगना बहरियाबाद में पेट्रोल पम्प का निर्माण कर उसका संचालन किया गया है, जिसकी अनुमानित बाजारू कीमत एक करोड़ रुपये है. एसपी की संस्तुति पर जिला मजिस्ट्रेट ने कुर्की की कार्रवाई का आदेश दिया है. इसी कड़ी में आज सुबह गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई.

मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े लोगों में मचा है हड़कंप
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि गैंगस्टर के तहत माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे जाकिर हुसैन की चक फरीद में स्थित पेट्रोल पंप को कुर्क किया गया. वह गैंगस्टर मामले में जेल में बंद है. एसपी ने बताया कि कुर्क की गई जमीन की कीमत एक करोड़ रुपये है. मालूम हो कि इससे पहले भी जाकिर हुसैन की संपत्ति को प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट का तहत कुर्क किया था. प्रशासन द्वारा इस तरह की कार्रवाई से माफिया मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है.

Latest News

रूस-ईरान के बीच बैठक में परमाणु साझेदारी पर जोर, सहयोग को और मजबूत बनाने के तरीकों पर भी हुई चर्चा

Tehran: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया क‍ि रूस के व‍िदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ द्विपक्षीय...

More Articles Like This

Exit mobile version