Mukhtar Ansari: थोड़ी देर में निकलेगा मुख्‍तार अंसारी का जनाजा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mukhtar Ansari: यूपी के बांदा जेल में बंद पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की बीते गुरुवार देर रात तबियत खराब होने से मौत हो गई थी. शुक्रवार को उनका पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, हार्ट अटैक से मुख्‍तार की हृदय गति रुक गई, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. मुख्‍तार के शव को कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार की देर रात गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद के दर्जी मोहल्ला स्थित पैतृक आवास (फाटक) पर लाया गया.

मुख्तार का शव आने की जानकारी होते अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग आवास पर पहुंच गए. परिवार के लोगों से मिली सूचना के अनुसार, परिवार का कालीबाग में पारिवारिक कब्रिस्तान है. वहीं पर मुख्तार को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी की जा रही है. दिन में दस बजे जनाजा निकाला जाने की बात कही जा रही है. नजाना निकलने से पहले मुख्तार अंसारी के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी है. उधर, किसी प्रकार की अशांति न फैले, इसके मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल बताएगी सभी 12 राशियों का हाल, यहां पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version