Mumbai: बैग में लेकर जा रहा था कोकीन, Customs विभाग ने किया गिरफ्तार, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

Must Read

Mumbai: कस्टम विभाग ने मुंबई एयरपोर्ट पर 1.3 किलो कोकीन जब्त किया है. इस कोकीन की अनुमानित कीमत 12.98 करोड़ बताई जा रही है. कस्टम विभाग ने एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है. कोकीन को एक बैग में छिपाकर लाया जा रहा था. मालूम हो कि मुंबई एयरपोर्ट पर ही कस्टम विभाग ने इसी वर्ष जनवरी में भी 28 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त की थी.

उस दौरान भी आरोपी एक कोकीन को बैग में छिपाकर तस्करी कर रहे थे. वह कोकीन अदीस अबाबा से भारत लाई गई थी. इस मामले में कस्टम विभाग ने एक भारतीय यात्री को गिरफ्तार किया था. आरोपी व्यक्ति नैनीताल का निवासी था और उसे किसी महिला ने सोशल मीडिया के जरिए कोकीन भारत लाने के लिए तैयार किया था.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This