मुंबईः भारी बारिश के बीच कुर्ला में भूस्खलन, 6 लोगों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mumbai Landslide: मुंबई से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा भारी बारिश की वजह से बुधवार को तड़के हुआ. घाटकोपर-कुर्ला इलाके में भूस्खलन हो गया. इस हादसे में अब तक जहां 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है और बचाव कार्य जारी है.

मिली जानकारी के अनुसार, कुर्ला में राठौड़ मेडिकल के पास चिराग नगर की गौशिया चॉल और घाटकोपर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अशोकनगर इलाके में बुधवार तड़के लगभग 3:00 बजे से 3:48 बजे के बीच भूस्खलन हुआ. रात के अंधेरे और बारिश की वजह से लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और कई घर मलबे की जद में आ गए.

डीसीपी गणेश शिंदे ने बताया

घटना की पुष्टि करते हुए डीसीपी गणेश शिंदे ने बताया कि लगातार हो रही बारिश की वजह से घाटकोपर पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अशोकनगर इलाके में भूस्खलन हुआ है. यह हादसा तड़के करीब 3 बजे हुई.

सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर और राहत कार्य शुरु किया. अभी तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं और बचाव अभियान जारी है. उन्होंने आगे बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लेने और लोगों को बचाने के लिए पुलिस कर्मियों के साथ-साथ बीएमसी, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों के अधिकारियों को तैनात किया गया है. शुरुआत में 4-5 लोगों के फंसे होने की बात कही गई थी.

जारी है बचाव अभियान

बीएमसी द्वारा दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक, मलबे में 6 से 8 लोगों के फंसे होने की आशंका है. मौके पर मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, 108 एंबुलेंस, एनडीआरएफ और वार्ड स्टाफ की टीमें मौजूद हैं और संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं.

इस हादसे में अब तक दो लोगों के घायल होने की खबर है, जिनकी पहचान 18 वर्षीय सोहेल अंसारी और 14 वर्षीय मोहम्मद अंसारी के रूप में हुई है. वहीं, बरामद किए गए दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताओं के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version