Mumbai Lift Fall: चौथी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर गिरी कमला मिल्स के ट्रेड वर्ल्ड टावर की लिफ्ट, कई घायल

Must Read

नई दिल्लीः बुधवार सुबह लोअर परेल में कमला मिल्स के ट्रेड वर्ल्ड टॉवर सी में चौथी मंजिल से भूतल तक एक यात्री लिफ्ट गिर गई. इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए. सभी घायलों को सुरक्षा कर्मियों की ओर से बचाया गया, जिनमें से 08 घायलों को ग्लोबल और एक को केईएम अस्पताल भेजा गया, अन्य 4 मामूली घायलों ने अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया।

ग्लोबल अस्पताल में भर्ती घायलों की पहचान प्रियंका चव्हाण, प्रतीक शिंदे, अमीत शिंदे, मो. राशिद, प्रियंका पाटिल, सुधीर सहारे, मयूर गोरे और तृप्ति कुबल के रूप में हुई है. सभी घायलों की उम्र 20 से 45 वर्ष के बीच है.

Latest News

CM योगी का कन्या पूजन पर संदेशः बोले- नारी सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल

गोरखपुर: जिस समाज में जगत जननी मां भगवती की उपासना होती है, वहां नारी की गरिमा के विपरीत आचरण...

More Articles Like This