Mumbai Train Derail: बेपटरी हुए मुंबई लोकल के डिब्बे, रेल सेवाएं प्रभावित

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mumbai Train Derail: मुंबई से रेल दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां रविवार दोपहर मुंबई सेंट्रल से कार शेड में प्रवेश करते समय एक लोकल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. रेल अधिकारियों ने ये जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना के चलते पश्चिमी रेलवे पर सेवाएं प्रभावित हो गई हैं.

पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया
दुर्घटना के संबंध में पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि किसी के घायल होने की खबर नहीं है, क्योंकि दोपहर 12.10 बजे के आसपास पटरी से उतरने के समय ट्रेन खाली थी. उन्होंने बताया कि पटरी से उतरने की घटना से उपनगरीय सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, क्योंकि दादर की ओर जाने वाला ट्रैक अवरुद्ध हो गया है.

अधिकारी ने बताया कि चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल के बीच दादर की ओर जाने वाला धीमा ट्रैक अवरुद्ध हो गया है. हालांकि, परिचालन जारी रखने के लिए इन दोनों स्टेशनों के बीच ट्रेनों को फास्ट लाइन पर भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि डिब्बों को पटरी से उतारने और सेवाएं बहाल करने का प्रयास जारी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version