जेल में हत्याः बेखौफ बदमाशों ने मारपीट कर ली बंदी की जान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हाजीपुरः बिहार से सनसनीखेज खबर आ रहा है. यहां हाजीपुर मंडल कारा में मारपीट के मामले में बंद एक बंदी की जेल के अंदर ही बदमाशों ने मारपीट कर हत्या कर दी. बताया गया है कि मृतक सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रालय निवासी रामवृक्ष राय का 45 वर्षीय पुत्र अशोक राय है.

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशिक्षण डीएसपी गौरव कुमार यादव और नगर थाना अध्यक्ष समिति सहित कई पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे. पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है. बताया गया कि मंडल कारा में एक हत्या के मामले में बंद आरोपित ने अशोक कुमार राय की मारपीट कर हत्या कर दी.

इस संबंध में डीएसपी गौरव कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिली कि जेल में बंद एक बंदी की मारपीट कर हत्या कर दी गई है. उन्होंने बताया कि हत्या करने वाला आरोपित एक हत्याकांड में जेल में बंद था. इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Vat Savitri Vrat 2026: पहली बार रखने वाली हैं वट सावित्री व्रत? यहां जानिए पूजा विधि और सामग्री लिस्ट

Vat Savitri Vrat 2026: हिंदू धर्म में हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत रखा...

More Articles Like This