Murder in Muktsar: कहासुनी के बीच युवक को मारी गोली, मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Murder in Muktsar: बुधवार की रात मुक्तसर के कोटकपूरा रोड बाइपास पर सनसनीखेज घटना हुई. मामूली विवाद को लेकर गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई. जबकि एक युवक घायल हो गया. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद आरोपी स्कार्पियो गाड़ी में फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. मामले की जांच कर रही है.

स्कार्पियो गाड़ी से आए थे कुछ युवक
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बुधवार की रात करीब दस बजे कोटकपूरा रोड बाइपास पर स्कार्पियो गाड़ी में आए कुछ युवक गाड़ी से उतरे. उनमें से एक ने हाथ में पिस्टल ली थी. किसी बात को लेकर उसकी सुमित से कहासुनी होने लगी. इसके बाद आरोपी ने सुमित को गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई और एक अन्य युवक भी हो गया. उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की. सूचना पर मृतक सुमित के परिवार के लोग भी पहुंच गए. शव पर नजर पड़ते ही बिलखने लगे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच कर रही है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version