Nagpur Factory Explosion: नागपुर की फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट, 17 लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nagpur Factory Explosion: महाराष्ट्र से इस वक्त की खबर खबर सामने आई है. यहां नागपुर जिले के काटोल तालुका के SBL कंपनी में भीषण विस्फोट हुआ. इस कंपनी में विस्फोटक डेटोनेटर और एक्सप्लोसिव बनाए जाते हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, एक्सप्लोसिव फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं.

इस हादसे में कुछ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. घायलों को नागपुर के आरेंज सिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और विस्फोट के कारणों के जांच में जुटी हैं.

फैक्ट्री के तेज धमाके ने दहला इलाका

बताया जा रहा है कि घटना सुबह लगभग पौने सात बजे हुई. एक तेज धमाका पूरे इलाके में सुनाई दिया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई. पता चला कि विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में नोनाल क्रिम्पिंग प्लांट में यह धमाका हुआ है.

फैक्ट्री में सुबह की शिफ्ट 6 बजे शुरू होती है. यहां काम करने वाले वर्कर्स सुबह 6 बजे फैक्ट्री पहुंचे थे. अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय दो पर्यवेक्षकों के अधीन लगभग 35 कर्मचारी मौजूद थे. सभी इस बलास्ट की चपेट में आए हैं.

एसपी नागपुर संदीप पाटिल ने बताया

एसपी नागपुर संदीप पाटिल ने बताया कि कुछ लोगों के हताहत होने की सूचना मिली है, लेकिन सटीक संख्या की पुष्टि अभी नहीं हुई है. बचाव अभियान जारी है और विशेषज्ञ मौके पर मौजूद हैं. वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी गई है. सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं, हम तकनीकी और वैज्ञानिक जांच सुनिश्चित कर रहे हैं.

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले हुए विस्फोट में 21 की मौत

वहीं, आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में शनिवार को एक पटाखा बनाने की यूनिट में विस्फोट हुआ था. इस घटना में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आंध्र प्रदेश के मंत्री कंडुला दुर्गेश ने यह जानकारी दी.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि इस विस्फोट में नौ महिलाओं सहित कुल 20 लोग मारे गए और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हालांकि, इससे पहले पर्यटन मंत्री के.दुर्गेश और वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा था कि मृतक संख्या 21 है. मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि घायलों के चिकित्सा खर्च का वहन सरकार द्वारा किया जाएगा.

Latest News

आंखें खुली और शरीर सुन्न…सोते समय क्यों लॉक हो जाता है शरीर, जानिए क्या है स्लीप पैरालिसिस

Sleep Paralysis: सोचिए किसी रात में आपकी आंख खुले और आपको कमरे के आसपास की सभी चीजें महसूस हो,...

More Articles Like This

Exit mobile version