‘सरके चुनर’ गाने पर राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त, नोरा फतेही और संजय दत्त सहित पांच लोगों को भेजा समन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sarke Chunar Song: ‘सरके चुनर’ गाने पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है. राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने में अश्लीलता और अभद्रता के आरोपों से संबंधित मीडिया रिपोर्टों पर स्वतः संज्ञान लिया है.

इस मामले में एक्शन लेते हुए आयोग ने अभिनेत्री नोरा फतेही, रकीब आलम, अभिनेता संजय दत्त, वेंकट के. नारायण (निर्माता, केवीएन समूह) और किरण कुमार (निर्देशक) को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन जारी किया है.

राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से इस मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी साझा की.

आयोग का कहना है कि पहली बार देखने पर ये गाना यौन उत्तेजक, आपत्तिजनक और भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और पीओसीएसओ अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन प्रतीत होता है, इसलिए आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है.

आयोग ने नोरा फतेही, संजय दत्त, रकीब आलम, वेंकट के. नारायण और किरण कुमार को मंगलवार, 24 मार्च को दोपहर 12:30 बजे संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा है.आयोग का कहना है कि उपस्थित न होने पर कानून के अनुसार, उचित कार्रवाई की जा सकती है.

नोरा फतेही के इस गाने को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBC), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा गूगल इंडिया को नोटिस जारी किया है.

सरके चुनर गाने पर विवाद

सरके चुनर गाना आगामी फिल्म ‘केडीः द डेविल’ का है. इस गाने की वजह से संजय दत्त और नोरा फतेही को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. सरके चुनर गाने पर विवाद बढ़ने की वजह से निर्माताओं ने इसे यूट्यूब से हटा दिया है. यह गाना मंगली ने गाया है. इसके बोल रकीब आलम ने लिखे हैं और संगीत अर्जुन जन्या ने तैयार किया है.

Latest News

26 August 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 August 2026 Panchang: आज 26 अगस्त 2026, बुधवार का दिन धार्मिक दृष्टि से खास है. श्रावण शुक्ल पक्ष...

More Articles Like This

Exit mobile version