Naxal Attack: दो ग्रामीणों की नक्सलियों ने की हत्या, लगाया ये आरोप

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी क्रम में सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्लेड में रहने वाले दो ग्रामीणों की नक्सलियों ने पुलिस मुखबीरी का आरोप लगाते हुए गुरुवार की देर रात हत्या कर दी. साथ ही नक्सलियों ने एक पर्चा भी जारी किया है, जिसमें नक्सलियों ने पुलिस द्वारा खोले जा रहे कैंप का विरोध किया है.

बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात नक्सलियों ने थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत दुल्लेड़ गांव के रहने वाले दो आम नागरिकों की हत्या कर दी. मृतकों की पहचान सोड़ी हूंगा व माड़वी नंदा ग्राम कहेर दुल्लेड़ गांव के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि नक्सली शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास की धारा को आम नागरिकों तक पहुंचना नहीं देना चाह रहे है. जिसके चलते ग्रामीणों में भय बनाने के लिए निर्दोष ग्रामीणों की हत्या कर रहे है.

नक्सली जनाधार को खत्म होता देख आम नागरिकों की जान लेकर क्षेत्र में दबाव बनाने का काम कर रहे हैं. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Latest News

भारत के AI शिखर सम्मेलन में चीन भेज सकता है प्रतिनिधिमंडल, रिश्तों में सुधार के संकेत

India China AI Summit. 16–20 फरवरी को नई दिल्ली में होने वाले AI समिट में चीन की भागीदारी संभव. दोनों देशों के संबंधों में नरमी के संकेत.

More Articles Like This