Naxal Encounter: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर मुठभेड़, पुलिस ने चार माओवादियों को किया ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Naxal Encounter: महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आई है. तलाशी अभियान के दौरान पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए. मुठभेड़ अभी जारी है.

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में छत्तीसगढ़ सीमा के पास पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरु हो गई. इस मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए हैं.

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर गढ़चिरौली पुलिस की सी-60 कमांडो टीम ने कोपरशी गांव में तलाशी अभियान शुरू किया. इस तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में चार माओवादी ढेर हो गए. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ अभी जारी है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version