Neet UG Paper Leak Case: CBI ने RIMS की छात्रा को लिया हिरासत में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रांचीः नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की कार्रवाई जारी है. इस मामले में पटना एम्स से चार छात्रों को हिरासत में लेने के बाद रिम्स रांची से एक छात्रा को सीबीआई की टीम ने हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि इस उन चारों छात्रों में से किसी भी रूप में इस छात्रा से मामला जुड़ा हुआ है.

बताया जा रहा है कि रिम्स की यह छात्रा सुरभि कुमारी बिहार आरा की निवासी है, जो एमबीबीएस के 2023 बैच फर्स्ट ईयर की छात्रा है. सुरभि कुमारी ने ऑल इंडिया 56 रैंक हासिल कर रिम्स में नामांकन कराया था. वही, पटना एम्स से चार डॉक्टरों सहित सुरभि कुमारी को भी पेपर सॉल्व करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है.

रिम्स के प्रबंधन ने बताया
इस मामले में रिम्स प्रबंधन ने बताया कि छात्रा को गुरुवार की सुबह पूछताछ के लिए सीबीआई की टीम ले गई थी. जिसके बाद टीम ने करीब उनसे आठ घंटे की लंबी पूछताछ की और शाम को हिरासत में ले लिया. हिरासत में लेने के बाद सुरभि कुमारी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया.

जहां उसकी पूरी जांच नहीं हो सकी. कुछ जांच के बाद भी कोविड जांच होना देर शाम तक बाकी रह गया था. जानकारी देते हुए सिविल सर्जन ने बताया कि एक छात्रा को मेडिकल फिटनेस के लिए लाया गया था.

पटना से इन्हें लिया गया हिरासत में
पटना के जिन चार डॉक्टरों को हिरासत में लिया गया है, उनमें करन जैन, कुमार सानू, राहुल आनंद और चंदन सिंह शामिल है. ये सभी एम्स में एमबीबीएस के स्टूडेंट है. पेपर लीक के आरोपी पंकज ने चारों डॉक्टरों को पेपर सॉल्व करने के लिए पैसे दिए थे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version