Nepal: नेपाल में भीषण हादसा, नदी में गिरी बस, 15 की मौत, 41 भारतीय थे सवार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

काठमांडूः नेपाल से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही बस शुक्रवार की सुबह में तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई. बताया जा रहा है कि यूपी नंबर की भारतीय बस में 41 यात्री सवार थे. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. राहत और बचाव चल रहा है. प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, लगभग 15 शव बरामद किए गए हैं. 16 यात्रियों को घायलावस्था में सुरक्षित बचा लिया गया है. 10 लोग अब भी लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है.

बस में 40 लोग थे सवार
हादसे की पुष्टि करते हुए नेपाल पुलिस ने बताया कि 41 लोगों को लेकर जा रही एक भारतीय यात्री बस तनहुन जिले में मर्सियांगडी नदी में गिर गई है. जिला पुलिस ऑफिस तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने कहा, “UP FT 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और नदी के किनारे पर पड़ी है.”

अधिकारी के मुताबिक, बस पोखरा से राजधानी काठमांडू की ओर जा रही थी. है. बताया जा रहा है कि यह हादसा शुक्रवार को सुबह करीब 11.30 बजे हुआ. हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. हादसे के शिकार लोगों को नदी से निकाला जा रहा है. अभी तक कम से कम 15 लोगों की मौत और 16 यात्रियों को घायलावस्था में सुरक्षित बचाने व 10 लोगों के लापता होने की सूचना मिल रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा अद्भुत त्रिग्रही राजयोग, इन 6 राशियों की पलटेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal, 04 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version