Nepal Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी पड़ोसी देश की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal Earthquake: नेपाल से डराने वाली खबर सामने आई है. यहां पर्वतीय जिले दार्चुला में रविवार को भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई. नेपाल के भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के मुताबिक, भूकंप रविवार सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर आया.

भूकंप का केंद्र दार्चुला जिले के तपोवन इलाके में जमीन के भीतर स्थित था. भूकंप के झटके महसूस होते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. भयवश तमाम लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए.

जम्मू-कश्मीर में भी आया था भूकंप

मालूम हो कि इससे पहले केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई थी. भूकंप सुबह 9 बजकर 57 मिनट पर आया था. इसका केंद्र जमीन की सतह से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था.

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This

Exit mobile version