Nepal Heavy Rain: नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही, 14 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal Heavy Rain: भारी बारिश ने नेपाल में तबाही मचा दी है. नेपाल में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश, भूस्खलन और बिजली गिरने की वजह से 14 लोगों की मौत हो गई. भूस्खलन की वजह से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों की जान बिजली के जद में आने से हो गई. वहीं बाढ़ के कारण एक की मौत हो गई. लामजमग जिले में रात भर हुए भूस्खलन में तीन घर धराशाई हो गए. इसकी जानकारी जिला प्रशासक बुद्ध बहादुर गुरुंग ने दी.

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरएमए) के प्रवक्ता दीजन भट्टाराई ने कहा, “26 जून को हमने 44 मामले दर्ज किए, जिसमें 14 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. आठ की मौत भूस्खलन के कारण, बिजली गरजने से पांच और बाढ़ में डूबने से एक की मौत हो गई. भूस्खलन के कारण दो लोग लापता हो गए, जबकि अन्य 10 घायल है.”

नेपाल के गृह मंत्रालय के मुताबिक, मानसून के शुरू होने के बाद भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है. इस दौरान 13 लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई. मानसून के कारण 33 जिले बुरी तरह से प्रभावित हो गए. 17 दिन में अब तक बारिश से जुड़ी 147 घटनाएं दर्ज की जा चुकी है. मालूम हो कि हर साल नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सैकड़ों लोगों की मौत होती है. हालांकि, यह पर्वतीय क्षेत्रों वाले देशों के लिए आम है.

Latest News

AI Summit में भारत की AI ताकत देखने का मौका, लाखों लोग पहुंच रहे — पेरिस से भी बड़ा आयोजन

राजधानी दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में भारी भीड़ उमड़ी है. इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत की AI उपलब्धियों और भविष्य की तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version