Mukherjee Nagar: कोचिंग सेंटर में लगी आग, रस्सी के सहारे छात्रों ने बचाई जान, Video Viral

नई दिल्लीः दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक इमारत में आग लग गई. इस इमारत में कोचिंग चलती है. जब आग लगी तो छात्र-छात्राएं यहां मौजूद थे. शोर-शराबा के बीच छात्र-छात्राओं ने रस्सी के सहारे नीचे उतरकर अपनी जान बचाई.

उधर, आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर दमकल विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, बत्रा सिनेमा के पास स्थित ज्ञाना बिल्डिंग में कोचिंग सेंटर चल रहा था. इसी दौरान आज दोपहर करीब 12.27 बजे अचानक आग लग गई. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, बिजली के मीटर में आग लगने से दुर्घटना हुई.

अब भी फंसे हैं कई युवा
बताया जा रहा है कि इमारत में अभी भी कई युवा फंसे हुए हैं. आसपास के लोगों की मदद से युवाओं को इमारत की खिड़कियों से बाहर निकाला जा रहा है. मौके पर कैट्स एंबुलेंस, दमकल विभाग की गाड़ियां और लोकल पुलिस मौजूद है. बताया जा रहा है कि मीटर में शॉर्ट सर्किट होने के वजह से आग लगी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version