नाइजीरियाः हथियारबंद शख्स ने की अंधाधुंध गोलीबारी, आठ की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nigeria Crime: नाइजीरिया से बड़ी खबर सामने आई है. यहां सनसनीखेज वारदात हुई है. एक कार्यक्रम में एक शख्स ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. इस घटना में जहां आठ लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य घायल हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

नाइजीरिया के उत्तरी मध्य इलाके में रविवार को एक अंतिम संस्कार कार्यक्रम में एक शख्स ने अंधाधुंध गोलीबारी की. इस घटना में आठ लोगों की जान चली गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए. यह घटना उस समय हुई, जब नाइजीरिया के बेन्यू राज्य में ओतुकपो-नोबी समुदाय को निशाना बनाया गया.

अभी तक हमले की वजह पता नहीं चली है. बेन्यू में अक्सर चरवाहों और किसानों के बीच हिंसक झड़प होती रहती हैं. बीते वर्ष भी अलग-अलग घटनाओं में 150 लोगों की मौत हो गई थी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version