Noida Murder Case: नोएडा में सनसनीखेज घटना, ईरान की युवती का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Noida Murder Case: नोएडा से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां शुक्रवार की देर रात सेक्टर 116 स्थित एक मकान में आपसी विवाद में रिश्तेदार ने ईरान की रहने वाली एक युवती पर चाकू से वार कर कत्ल कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई.

एसीपी थर्ड शैव्या गोयल ने कहा
नोएडा जोन की एसीपी थर्ड शैव्या गोयल का कहा कि ईरान का यह परिवार सेक्टर 116 के तीन फ्लैट में रहता है. शुक्रवार की देर रात 22 वर्षीय ईरानी युवती जीनत का दूर के रिश्तेदार इमरान हाशमी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इस पर रिश्तेदार ने जीनत पर चाकू से वार कर दिया.

गंभीर रूप से घायल युवती को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उपचा के दौरान उसकी मौत हो गई। ईरान का रहने वाला यह पूरा परिवार नोएडा में कपड़े के कारोबार से जुड़ा हुआ है.

यह परिवार कई महीनो से नोएडा में ही रह रहा है. एसीपी ने बताया कि इस मामले में कोतवाली सेक्टर 113 में एफआईआर दर्ज की गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. परिवार के चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

Latest News

शादी की तैयारी कर रहे यूक्रेनी कपल की मौत, रूसी मिसाइल ने ली जान, प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत

Kyiv: रूस के लगातार हमलों ने यूक्रेन को पूरी तरह से तबाह कर दिया है. देश की राजधानी कीव...

More Articles Like This