Odisha: ओडिशा में हादसा, बस-ट्रक की टक्कर तीन छात्राओं की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Odisha: ओडिशा से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां नयागढ़ जिले में एक प्राइवेट कोचिंग सेंटर के छात्रों को पिकनिक पर ले जा रही बस की ट्रक से टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में जहां तीन लड़कियों की मौत हो गई, वहीं अन्य 10 घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायलों को अस्पताल भेजवाया.

पुलिस के अनुसार
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना दासपल्ला क्षेत्र में सहलाभंगा जंगल के पास हुई. बस में करीब 50 छात्र मौजूद थे. इस दुर्घटना में जहां दो लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक अन्य लड़की ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. अन्य घायल छात्रों का अस्पताल में उपचार चल रहा है. पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version