Odisha Accident: ओडिशा के गंजम में दो बसों की टक्कर, 12 की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

ओडिशाः रविवार की देर रात ओडिशा के गंजम जिले में भीषण बस दुर्घटना हुई. इस हादसे में बारात से लौट रहे 12 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि 7 अन्य घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को बरहमपुर के MKCG मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. गंजम की जिलाधिकारी दिब्या ज्योति परिदा ने बताया कि दो बसों के बीच टक्कर हुई है. हम घायलों को हर संभव मदद दे रहे हैं. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

बारात लेकर लौट रही थी बस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात दिगपहांडी पुलिस सीमा के तहत ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम (ओएसआरटीसी) की तेज रफ्तार बस सामने से आ रही एक निजी बस से टकरा गई. बेहरामपुर के पुलिस अधीक्षक सरवण विवेक एम. ने बताया कि हादसा रविवार देर रात यहां से करीब 35 किलोमीटर दूर बेहरामपुर-तप्तापानी मार्ग पर दिगपहांडी इलाके के पास हुआ, बारात लेकर जा रही एक बस दूसरी बस से टकरा गई. उन्होंने बताया कि बेहरामपुर में एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद ये लोग दिगपहांडी के पास खंडादेउली लौट रहे थे, जबकि ओएसआरटीसी की बस रायगढ़ा से भुवनेश्वर जा रही थी.

12 मृतकों में 7 एक ही परिवार के: पुलिस
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया. उन्होंने कहा कि दुर्घटना के पीछे का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है. हमारी जांच जारी है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जान गंवाने वाले 12 लोगों में सात लोग एक ही परिवार के थे और बाकी उनके रिश्तेदार थे. सभी निजी बस में सवार थे. ओएसआरटीसी की बस के यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। इस बीच विशेष राहत आयोग ने घायलों को इलाज के लिए 30-30 हजार रुपये देने का ऐलान किया है.

सीएम ने मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के मुताबिक, सीएम ने घायलों को मुफ्त चिकित्सा मुहैया कराने का आदेश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री विक्रम अरुख और गंजम डीपीसीसी के अध्यक्ष और विधायक विक्रम पांडा को तुरंत मौके पर जाकर पीड़ितों की मदद करने का निर्देश दिया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version