Oil Tanker Attack: ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में टैंकर पर हमला, लगी आग, ईरान पर शक!

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Oil Tanker Attack: मंगलवार को तड़के ओमान के तट के पास स्थित ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में एक तेल टैंकर पर ‘प्रोजेक्टाइल’ से हमला हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई. इस हमले की पुष्टि ब्रिटेन की सैन्य समुद्री निगरानी एजेंसी यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस यानी कि UKMTO ने की है. यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब ईरान में दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में चल रही हैं और क्षेत्र में पहले से ही तनाव व्याप्त है.

हमले के तत्काल बाद शक की सुई ईरान की ओर गई. इससे पहले भी ईरान पर ओमान के तट के पास से गुजरने वाले जहाजों पर हमले कराने के आरोप लगते रहे हैं. हाल ही में ईरान ने जहाजों को चेतावनी दी थी कि वे केवल उसके द्वारा तय किए गए समुद्री मार्ग का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि उसी रास्ते को सुरक्षित माना जाएगा. मालूम हो कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है. शांति के समय दुनिया में होने वाले कुल तेल और प्राकृतिक गैस व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता है.

UKMTO के अनुसार

UKMTO के अनुसार, टैंकर पर हमला ओमान के लिमा क्षेत्र के पास हुआ. जहाज ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ से दक्षिण दिशा में ओमान की खाड़ी की ओर जा रहा था, तभी उसके बाईं ओर (पोर्ट साइड) प्रोजेक्टाइल आकर लगा. हमले के बाद जहाज में आग लग गई. एजेंसी ने बताया कि इस हमले से समुद्री पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और मामले की जांच की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version