Oman: ओमान में जहाज पर भारतीय नागरिक की मौत, परिवार के संपर्क में दूतावास

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Oman: ओमान के दुक्म पोर्ट पर खड़े एक जहाज में सवार भारतीय नागरिक निशांत उर्थनाथन की मेडिकल दिक्कतों के कारण मौत हो गई. ओमान में भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी है. दूतावास के मुताबिक, निशांत उर्थनाथन का शव फिलहाल डुक्म पोर्ट पर मौजूद ‘एमटी सेलेस्टियल’ जहाज पर है.

सोशल मीडिया मंच एक्स पर भारतीय दूतावास ने कहा, “दूतावास भारतीय नागरिक निशांत उर्थनाथन के परिवार, जहाज के क्रू सदस्यों और संबंधित अधिकारियों के लगातार संपर्क में है. दूतावास ने बताया कि आवश्यक औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं. दूतावास ने कहा कि वह मामले में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित पक्षों के साथ समन्वय बनाए हुए है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version