Pakistan: पाकिस्तान में हादसा, खाईं में गिरी वैन, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई. बताया गया है कि उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में एक वैन गहरी खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में एक ही परिवार के कम से कम 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

परिवार के 14 लोग लौट रहे थे शादी समारोह से
बताया गया है कि यह हादसा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की स्वात घाटी के चुपरियाल इलाके में हुआ. एक वाहन में सवार एक ही परिवार के 14 लोग विवाह समारोह से लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी इलाके में एक खतरनाक मोड़ पर खाईं में गिर गया.

अधिकारियों ने बताया
अधिकारियों ने बताया कि वैन के गहरी खाई में गिरने से परिवार के कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य लोग घायल हो गए. सूचना मिलने पर बचाव और चिकित्सा दल मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों अस्पताल ले गए.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version