Pakistan: कड़ी सुरक्षा में रवाना हुई जाफर एक्सप्रेस, बलूचिस्तान हाईजैक के बाद ट्रेन सेवाएं बहाल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Jaffar Express: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक की घटना के बाद करीब दो सप्ताह बाद जाफर एक्सप्रेस का परिचालन कड़ी सुरक्षा के बीच फिर से शुरू किया गया. यह ट्रेन गुरुवार को पेशावर कैंट रेलवे स्टेशन से क्वेटा के लिए रवाना हुई. संघीय मंत्री अमीर मकाम ने 280 यात्रियों वाली इस ट्रेन विदा किया. इस ट्रेन में 28 लोग पेशावर से क्वेटा की यात्रा कर रहे हैं. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर छावनी रेलवे स्टेशन पर नमाज भी अदा की गई. राष्ट्रीय ध्वज, रंगीन झंडों और गुब्बारों से सजी यह ट्रेन शुक्रवार को वापस लौटेगी.

जाफर एक्सप्रेस फिर से शुरू करना सकारात्मक कदमः मंत्री अमीर मकाम
ट्रेन रवाना होने पर पेशावर कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन पर मंत्री मकाम ने कहा, आतंकियों के मंसूबे सफल नहीं होंगे. उन्होंने जाफर एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने को एक सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख दोनों राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.

बाकी हिस्सों के लिए भी जल्द शुरू होंगी सेवाएं
संघीय रेलवे अधिकारियों ने आगे बताया कि जाफर एक्सप्रेस एकमात्र ऐसी ट्रेन है, जो देश के चारों प्रांतों से होकर गुजरती है. अधिकारियों के मुताबिक, क्वेटा से देश के बाकी हिस्सों के लिए ट्रेन सेवाएं भी शुक्रवार से बहाल कर दी जाएंगी. जाफर एक्सप्रेस पेशावर लौटेगी, जबकि एक अन्य ट्रेन बोलन मेल कराची के लिए एक बार फिर रवाना होगी. मालूम हो कि बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा से ट्रेन सेवाएं 11 मार्च के हमले के बाद से निलंबित थीं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version