पाकिस्तानः डेरा इस्माइल खान में भीषण ब्लास्ट, 11 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Blast in Pakistan: पाकिस्तान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां खैबर पख्तूनख्वां प्रांत में शनिवार को बड़ा धमाका हुआ है. प्रांत के डेरा इस्माइल खान में हुए इस धमाके में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए.

इस धमाके के बारे में इमरजेंसी सर्विस ‘रेस्क्यू 1122’ ने बताया है कि डेरा इस्माइल खान में हुए इस धमाके में 11 लोगों की जान चली गई और 30 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं. धमाके के बाद हादसा स्थल पर राहत और बचाव का काम जारी है. स्थानीय प्रशासन ने धमाके बारे में जांच जारी होने की बात कही है.

डेरा इस्माइल खान में हुए इस धमाके के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है. अभी तक किसी गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. पाकिस्तान के केपी प्रांत में लंबे समय से हिंसा और अशांति का दौर देखा जा रहा है. प्रांत में कई सशस्त्र गुटों ने पाकिस्तानी सरकार और फौज के खिलाफ लड़ाई छेड़ रखी है. ये गुट लगातार पाकिस्तानी सेना से जुड़े ठिकानों को निशाना बना रहे हैं. हालिया महीनों में केपी में कई बड़े हमले देखने को मिले हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version